थाना रेहड़ क्षेत्र में ग्रामीणों एवं स्थानीय वनकर्मियों की नाक में दम कर देने वाले टाइगर को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है, जिससे जहां एक ओर ग्रामीणों को भारी राहत मिली है, वहीं वनकर्मियों ने भी सुकून भरी सांस ली है।
दरअसल थाना रेहड क्षेत्र के ग्राम मच्छमार में 2 सप्ताह पहले टाइगर को पीली नदी के पुल के पास नदी क्रॉस करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की बढती दहशत को देख वनकर्मियों की टीम रेस्क्यू अभियान में लग गई थी, दोपहर बाद मौहम्मदपुर राजौरी में आखिरकार टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर ही लिया गया, रेस्क्यू अभियान की लगातार मॉनिटरिंग मुख्य वन संरक्षक बरेली और वन संरक्षक मुरादाबाद द्वारा की जा रही थी।
अफजलगढ़ से मनोज गहलौत की रिपोर्ट।