बुलंदशहर में बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में 2 युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, घटना का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक को लाठी डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव डरौरा में बाल कटवाने को लेकर विवाद हो गया, घटना में एक युवक घायल हो गया है, घायल युवक के पिता कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा डरौरा गांव में नाई की दुकान पर बाल कटवाने बैठा था, तभी गांव खालौर के 2 लड़के सचिन और संदीप उर्फ शेट्टी वहां आए और उनके बेटे से पहले बाल कटवाने की बात को लेकर बहस करने लगे, जब बेटे ने मना किया तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी, इसके बाद सचिन और संदीप ने अपने फोन से अपने गांव से 4 अन्य लडकों, जिनमें जयंत और सागर सहित 2 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, इनको बुला लिया, आते ही इन सभी ने मिलकर पीड़ित युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, घटना पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है, पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं, उसको सीएचसी अनूपशहर में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।