जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में एक महिला ने खेत पर बनी टूवैल की कोठरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब महिला का पुत्र खेत पर पहुंचा। मां को फंदे पर लटका देख उसने चीख-पुकार मचा दी और परिजनों को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चंदौसी से रामवीर सिंह की रिपोर्ट।