बुलंदशहर जिले के 1862 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी, इन परीक्षाओं में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे, पहले ये परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होने वाली थीं, लेकिन एसआईआर के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, परीक्षाएं 2 पालियों में आयोजित की जाएंगी, पहली पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक चलेगी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा 2 से 5 तक के छात्रों की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं ली जाएंगी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए केवल लिखित परीक्षाएं होंगी, इन लिखित परीक्षाओं में कुल 50 अंक के प्रश्न शामिल होंगे, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, कला, संगीत, शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव जैसे विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, बीएसए ने यह भी बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेख, प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, प्राप्ति व वितरण रजिस्टर विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट