बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, गांव राजपुर नवादा में पी डब्ल्यू डी कर्मचारी जय सिंह के छोटे बेटे हिमांशु उम्र 22 वर्श ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया, भाभी मंजू से कहासुनी के बाद आरोपी ने पहले दो साल की भतीजी मानवी का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, फिर 5 साल के भतीजे मयंक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए, जहां मानवी को मृत घोषित कर दिया गया, मयंक की हालत गंभीर है। पीडिता की मां मंजू ने बताया कि हिमांशु नशे का आदी था और परिवार द्वारा पैसे न देने पर अक्सर झगडा करता था, उसे यह भी शक था कि पैतृक संपत्ति बडे भाई अरुण को ही मिलेगी, इसी नाराजगी में उसने वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।