बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंड़ी परिसर में देर रात अज्ञात चोरों ने 8 दुकानों के ताले तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर नकदी लेकर मौके से फरार हो गए हैं। इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने मंडी के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, सीओ प्रखर पांडेय ने जानकारी दी कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।