तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर बुग्गी में पीछे से जा घुसी, सड़क हादसे में जीजा साले की हुई मौत जबकि पत्नी मामूली रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार शेरकोट अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित राम गंगा पुल पर एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर बुग्गी में पीछे से जा घुसी। सड़क हादसे में जीजा हरिराज सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष तथा उसके साले अंकित कुमार उम्र वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरिराज सिंह की पत्नी रूबी मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों को डायल 108 की मदद से सीएचसी धामपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जीजा साले को मृत घोषित कर दिया। घायल रूबी पत्नी हरिराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे मायके थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम मंधोरा में चचेरे भाई की मौत हो गई उसमें शामिल होकर मैं और मेरे पति हरिराज सिंह तथा मेरा भाई अंकित कुमार अपनी ससुराल ग्राम शाहपुर थाना अफजलगढ़ जा रहे थे तभी रामगंगा पुल पर गन्ने के गोले से भरी बुग्गी में जा घुसी। बताया जाता है कि दोनों जीजा साले मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।