बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 280 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बता ई गई है, यह अभियान भारत सरकार के सी ई आई आर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर चलाया गया। जनपदीय पुलिस ने विभिन्न राज्यों और जनपदों से इन फोनों को बरामद किया, सी ई आई आर पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक प्रणाली है, जिसका उद्देश्य खोए या चोरी हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक करना और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक वापस पहुंचाने में मदद करना है, इस पोर्टल पर नागरिक अपने खोए हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कर उसे ब्लॉक भी करवा सकते हैं, पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस सक्रियता से कार्रवाई करती है और खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने का प्रयास करती है। बरामद होने के बाद, इन फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया जाता है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।