बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र में मामूली कहा सुनी को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया, विवाद में लाठी डंडे चल गए एक पक्ष के युवक के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बिजनौर मुरादाबाद हाईवे रोड पर जाम लगा दिया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच पडताल में जुट गई है।
दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र के पटियाला ढाबे पर मामूली कहासुनी को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया, कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए, जिसमें एक पक्ष के 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था जिसमें एक युवक की रास्ते में मौत हो गई, गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को बाल किशनपुर चौराहे पर रखकर हाईवे रोड जाम कर दिया, पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर जाम खुलवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है, बताया जा रहा है कि विवाद में दूसरे पक्ष के युवक भी घायल हुए हैं फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच पडताल में जुटी हुई है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।