बिजनौर में सोमवार सुबह 6 बजे से बारिश शुरू होने से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, यह बारिश लगातार 3 घंटे तक जारी रही, जिससेे स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक लगातार बारिश होती रही, बारिश से मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, वे अपनी रोजी-रोटी के लिए काम पर नहीं जा पाए। बारिश का असर क्षेत्र की नदियों पर भी दिखा, बिजनौर से गुजरने वाली गंगा और मालन समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा गया, रविवार को गंगा का जलस्तर 1.25 लाख क्यूसेक था, और सोमवार सुबह 8 बजे यह बढ़कर 1.67 लाख क्यूसेक हो गया। मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताई है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।