बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार। घटना 30 अगस्त की है जब नितिन उम्र 27 वर्ष मेला देखकर लौट रहा था, इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत ने उस पर गोली चला दी थी। पीड़ित के भाई सचिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने बताया कि सूरज ने जान से मारने की नीयत से नितिन पर फायरिंग की थी, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद करी, पुलिस ने मामले में धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम की वृद्धि की है। पूछताछ में सूरज ने बताया कि 2022 में नितिन से उसकी कहासुनी और मारपीट हुई थी, गांव वालों ने मामला सुलझा दिया था, लेकिन नितिन उस पर ताने मारता रहता था, इसी रंजिश में उसने मेले से लौटते समय नितिन पर गोली चला दी, फिलहाल घायल नितिन का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।