बिजनौर में खेत पर चारा लेने गए युवक की 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के पथरा गांव की है जब शाम करीब 6 बजे नीरज अपने नौकरी से वापस आकर अपने घर से महज 200 मीटर दूर खेत पर अकेले चारा लेने गये, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर आए तो तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए, घटना के बाद ग्रामीण ने शव को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत गांव वालो को इसकी जानकारी दी, युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। एसपी अभिषेक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, पुलिस मामले की जांच के सभी पहलुओं पर काम कर रही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।