
बिजनौर में नकली खाद को असली बोरों में भरकर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सदर एसडीएम रितु रानी के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के कृष्णापुरम स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में नकली खाद तैयार की जा रही थी। टीम ने मौके से करीब 450 नकली खाद के कट्टे, रॉ मटेरियल, खाद के खाली बोरे और पैकिंग के उपकरण बरामद किए हैं। प्रशासन ने पूरे गोदाम को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।