बुलंदशहर में 2 मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत होने से कोहराम मच गया, बताया जा रहा है कि डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव देवी का नगला में खेलते खेलते चचेरी बहन पानी से भरे गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गईं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।