बिजनौर के बक्शीवाला में प्राथमिक स्कूल के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है, शव मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड जमा हो गई है। दरसअल आपको बता दें कि बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला बख्शीवाला से जोधुवाला रोड पर स्थित, प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाडियां में एक अज्ञात महिला का शव पडा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियो फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे, और शव को झाडियों से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, अज्ञात महिला के शव की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड जमा हो गई, और स्थानीय वासियो में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। महिला कौन है और यहां पर किस तरह आई है, और इस महिला को क्यों मारा गया। इस महिला के साथ हुई घटना का अभी कुछ पता नहीं चल सका, महिला ने ब्लू कलर का लोवर और लाल कलर की शर्ट पहनी हुई है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।