थाना चांदपुर क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में एक महिला ने सोने की बाली चोरी करली। पीडित ने सीतामठ पुलिस चौकी में तहरीर दी है, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दरअसल जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कमालपुर बाजार में नितिन कुमार पुत्र खेम सिंह की न्यू सचिन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है, नितिन ने बताया कि शनिवार को लगभग साडे दस बजे मेरी दुकान पर एक महिला व एक व्यक्ति आया, और मुझसेे सोने की बाली दिखाने के लिए कहा, महिला सोने की बाली देख रही थी, इसी दौरान जब में बालियों का वजन कर रहा था तो महिला ने एक बाली उठाकर अपने मुंह में अंदर डाल ली, जिसका पता मुझे बाद में चला, जब मैने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो देखी तो जिसमें देखा गया, कि महिला मेरा ध्यान सोने की बालियो से हटते ही सोने की एक बाली अपने मुंह में दबा लेती है। दुकान स्वामी ने सोने की बाली की कीमत लगभग 10,000 रुपए बतायी है। इस तरह चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारो में हडकंप मच गया है, चोरी की तहरीर सीतामठ पुलिस चौकी प्रभारी को दी गई है। सीतामठ चौकी प्रभारी ने वीडियो में व्यक्ति की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
जलीलपुर से मौहम्मद षाहिद की रिपोर्ट।