बिजनौर के रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार को एक फर्जी किन्नर को किन्नरों ने पकड़ा। आरोपी शावेज नाम का व्यक्ति किन्नर बनकर लोगों से बधाई के नाम पर पैसे वसूल रहा था। किन्नर नैना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे लोग बस स्टैंड पहुंचे और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फर्जी किन्नर को पकडकर पहले किन्नरों ने पिटाई की और फिर थाने में ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। किन्नरों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।