बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान से चोर हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए, घटना मोहल्ला शाह विलायत है, जहां के रहने वाले चंदा की मंडावर चुंगी पर स्थित दुकान में कुम्बल लगकार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, चोरों ने बाइक पार्ट्स, इंजन पार्ट्स, टायर और अन्य पुराना सामान चुरा लिया, सुबह जब दुकान मालिक दुकान पहुंचा तो दुकान का कुंबल टूटा देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान काफी पुरानी है, जहां वो बाइक रिपेयरिंग का काम करता है, इस दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है, पीड़ित ने हर बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है, इस घटना के संबंध में मंडावर कोतवाल से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस घाटना की जाचं मे लग गई है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।