बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी आस मोहम्मद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी के अनुसार, आरोपी किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, घटना वाले दिन मंगलवार को भी आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी को धमकी दी थी, धमकी से परेशान होकर किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद किया, आरोपी को छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।