बिजनौर के गंगा बैराज पुल पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जिसकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस में कुछ लोगों पर 500 रुपए लेकर वाहनों को पास कराने का आरोप लगा है, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। नेशनल हाईवे 34 स्थित गंगा बैराज पुल 7 अगस्त से वाहनों के लिए बंद था, पुल में तकनीकी खराबी के कारण एक्सपर्ट टीम ने ब्रिज एग्जामिनेशन मशीन से जांच की थी, टीम ने पुल के बैरिंग और पेडिस्टल में खराबी पाई थी, इसके बाद नेशनल हाईवे की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया, एनएचएआई के अधिकारियों ने शुक्रवार या शनिवार से चार पहिया वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी है, भारी वाहनों पर अभी भी रोक जारी है, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, विडियो में कार सवार लोगो ने पुलिस कर्मियों पर 500 रुपए देकर पुल पार कराने का आरोप लगाया, पुलिस विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है, एसपी अभिषेक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से जांच की बात कही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।