बिजनौर के एच डी एफ सी बैंक शाखा से 30 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने पहुंची फर्जी जज पकड़ी गई है। बैंक की ओर से लोन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई थी, बैंक अधिकारियों ने कागजातों को दोबारा से चेक कराया तो दस्तावेज संदिग्ध नजर आए, शक होने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। फर्जी जज आयशा परवीन ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और आयशा परवीन ने खुद को रामपुर में तैनात बताया, साथ में पेशकार बनकर पहुंचे बिजनौर के एक वकील को भी पकड़ा गया है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोनो से पूछताछ कर रही है।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।