शेरकोट के वाजिदपुर गांव में 30 वर्षीय महिला आसिफा का शव पेड़ से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू करदी है।
दरअसल थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में 30 वर्षीय महिला आसिफा का शव कब्रिस्तान के पास एक शहतूत के पेड़ से लटका मिला, बताया जा रहा कि उसका अपने पति नूर आलम से विवाद हुआ था, इसके बाद आसिफा घर से निकल गई थी और देर रात तक लौटकर नहीं आई, सुबह ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू करदी है।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।