बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक प्रसिद्ध ज्वेलरी शोरूम से लाखों रुपये का सोने का हार चोरी करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों से हार बेचकर प्राप्त किए गए 04 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
दरअसल थाना कोतवाली नगर ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बनकर आये पति पत्नी ने गले का सैट चुरा लिया था, घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, पुलिस ने इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर केस दर्ज किया गया था, घटना के खुलासे के लिए टीमे गठित की गयी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पति पत्नी को जयपुर से गिरफ्तार किया। पत्नी पूनम और पति कमलेश थाना नरोडा, अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से हार बेचकर प्राप्त किए गए 04 लाख रुपये बरामद किए हैं, पुलिस को पूनम ने पूछताछ पर बताया कि वे दोनो करीब 20 वर्षाे से बतौर पति पत्नी रह रहे है, वह पहले अहमदाबाद में शराब बेचने का काम करती थी उसके बाद वह कमलेश के सम्पर्क में आयी तथा फिर उसके साथ मिलकर मुम्बई, अहमदाबाद, चण्डीगढ, जम्मु कश्मीर, मैनपुरी, बुलन्दशहर आदि जगह जगह घुमकर बडी ज्वैलर्स की दुकानो को चिन्हित करते तथा वहां जाकर उसमें कार्य कर रही महिला कर्मचारियों से सोने के जेवरात दिखाने को कहते है। जब महिला कर्मचारी उन्हे जेवरात दिखाती, तो उन्हे बातो में उलझाकर जेवरात चोरी कर वहां से फरार हो जाते है। बुलंदशहर में ज्वैलर्स के यहां से जो सोने को सैट चोरी किया था, उसे उन्होने राजस्थान में एक दलाल को 4 लाख रुपये में बेच दिया था।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।