धामपुर क्षेत्र की एक दुकान में देर रात चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने दुकान में कुंबल लगाकर करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
घटना धामपुर शहर के व्यस्ततम इलाके पंजाबी मार्केट स्थित जनरेटर की दुकान की है, जहां देर रात चोरों ने जनरेटर की दुकान को निशाना बनाया, दुकान मालिक के अनुसार जब वह सुबह दुकान खोलने पहुँचे तो देखा कि दुकान के अंदर कुंबल लगा हुआ है। गल्ले में रखी करीब 8-10 रुपये की नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढाने और रात में सुरक्षा व्यवस्था कडी करने की मांग की है, फिलहाल यह वारदात एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे कर रही है, अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इन चोरों को पकड़ पाती है।
धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।