बिजनौर जिले में गुलदार के बढते हमलों से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस माह में वन विभाग को 100 पिंजरे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट से पिंजरों को रवाना किया, यह पहल क्रिटिकल गैप योजना के तहत की गई है, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि बिजनौर में गुलदार एक बड़ी समस्या है, जहां अक्सर इंसान और गुलदार का आमना सामना होता है और गुलदार हमला कर देते हैं, वन विभाग से समीक्षा के दौरान पिंजरों की कमी सामने आई थी, जिसे दूर करने के लिए यह व्यवस्था की गई है, उन्होंने बताया कि क्रिटिकल गैप योजना के तहत ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत निधि से अक्टूबर माह में कुल 100 पिंजरे वन विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे गुलदार की सूचना मिलने पर तत्काल पिंजरे लगाए जा सकेंगे और समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।