जहांगीराबाद में श्री राधा रमण जी की पांच दिवसीय संगीत मय प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया, यह प्रभात फेरी रसिक सुमित गोयल के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भक्तों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए और माहौल भक्तिमय हो गया, प्रभात फेरी मोहल्ला कायस्थवाडा स्थित श्री गंगा मंदिर से शुरू हुई, प्रभात फेरी घास मंडी, लाल कुआं, कच्चा बाजार और बुलंदशहर बस स्टैंड से होती हुई धनी सिंह मंदिर पर समाप्त हुई, सुमित गोयल, विवेक गोयल, पप्पू अग्रवाल, पीयूष गर्ग और शिवम वर्मा ने मधुर भजन सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रभात फेरी में शामिल भक्तों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया, रसिक सुमित गोयल ने बताया कि यह प्रभात फेरी अगले 4 दिनों तक और निकाली जाएगी, इस अवसर पर हरिकिशन शास्त्री, मोनू गर्ग, शोभित गुप्ता, जैकी ठाकुर, कमल अग्रवाल, कनिष्क शर्मा, सानू शर्मा, लव शर्मा, सौरभ विरदी, पंकज गर्ग और अंकुर वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जहांगीराबाद से यशु गोयल की रिपोर्ट।