बिजनौर में श्री राम कथा के शुभारंभ पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। काकरान वाटिका में आयोजित श्री राम कथा से पहले 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। भगवा और पीत वस्त्रों में सजी महिलाओं ने जय श्री राम के जयघोष के साथ पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। बिजनौर की काकरान वाटिका में श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गीता नगरी शिव मंदिर से काकरान वाटिका तक निकली इस यात्रा में हजारों महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया।

कलश यात्रा का नेतृत्व मुख्य यजमान दुष्यंत कुमार और उनकी धर्मपत्नी नूतन ने किया। उन्होंने श्री राम का कलश और श्रीरामचरितमानस को सिर पर धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया। कथा स्थल पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजन कर कलश और रामायण की स्थापना की गई। इसके बाद परम पूज्य योगेंद्र माधव भारद्वाज के श्रीमुख से श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन 5100 महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होने की अपील की।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।