ब्लॉक प्रमुख ने किया गांव में नयी सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख की प्रशंसा की।
दरअसल ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र में जमालुद्दीन का बडा गांव है, गांव के विकास के लिए ब्लॉक प्रमुख कोटे से एक सडक का निर्माण कराया गया, ग्राम निवासी राजेश के घर से राजू के घर तक बनी 110 मीटर लंबी सी सी रोड़ बनकर तैयार हुई, जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पुत्र कपिल चौधरी ने भव्य समारोह के बीच किया, इस दौरान कपिल चौधरी का गांव में भव्य स्वागत किया गया, कपिल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम जमालुद्दीनपुर के युवाओं ने जिस समर्पण और एकता के साथ यह कार्य कराया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है, हम क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजेश से राजू के घर तक बनी सड़क के पास स्थित होली चौक पर शीघ्र ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात में सुरक्षा और साधन दोनों में वृद्धि होगी, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुमन त्यागी, पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र नरदेव सिंह, पूर्व डीलर सतवीर, पूर्व डीलर शमला देवी व उनके पति पवन कुमार, चेतन स्वरूप, आदेश पंडित, उदिश शर्मा, अनिल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, सचिन शर्मा, मोनू शर्मा, भाजपा मण्डल मंत्री जितेन्द्र चौधरी, मण्डल अध्यक्ष मीनू राजपूत, राहुल प्रधान, दुश्यंत शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक लाल बहादुर शर्मा रहे।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।