थाना चांदपुर के परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, लोक भवन सभागार लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ एवं सभी थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एस ओ पी की पुस्तिकाओं का विमोचन एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, चांदपुर थाने में उपस्थित लोगों ने डीजीपी कृष्ण कुमार अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य का संबोधन भी सुना, पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक, महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, शहर इंचार्ज बृजेश कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर रॉबिन कौशिक सहित हल्का प्रभारी एवं महिला आरक्षी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक कमलेश सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, भाजपा जिला महा मंत्री विवेक कर्णवाल, जितेंद्र शर्मा, मीनू राजपूत, सौरभ अग्रवाल, अवनीश त्यागी, कपिल चौधरी, अर्पित गोयल, रुमाल सिंह, विकास गुप्ता उर्फ रॉकी, विक्की जोशी आदि ने वर्चुअल कार्यक्रम देखा।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।