चांदपुर नगर के प्रमुख व्यवसायी, समाजसेवी एवं पत्रकार परिषद के संरक्षक गोविंद मित्तल ने बाढ ग्रस्त परिवारों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की। दरअलस चांदपुर तहसील के खादर क्षेत्र के ग्राम सिकरी, रायपुर, जलालपुर, नारनौर, दतियाना, मुदापुरा, सयाहली आदि ग्रामों के जंगलों में पिछले डेढ माह से अधिक समय से बाढ का पानी निरंतर बह रहा है, जिस कारण सैकडो मकान क्षतिग्रस्त व हजारों बीघा जंगल की फसल चौपट हो गई है, खादर क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जिनमें गरीब परिवारों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। समाजसेवी एवं बीकेजी ज्वेलर्स के स्वामी गोविंद मित्तल द्वारा गरीब परिवारों को आटा, चावल, चीनी, आलू एवं मसाले की किटे दी गयी, समाजसेवी गोविंद मित्तल ने कहा कि बाढ की आपदा ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में फसल, पशु, किसानों के घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है, हमारे द्वारा एक छोटी सी मदद गरीब परिवारों के लिए की जा रही है, जिसको सभी परिवारों ने स्वीकार किया, वही राशन किट पाने के बाद सभी परिवारों ने समाजसेवी गोविंद मित्तल का आभार व्यक्त किया।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।