चांदपुर में बाइक पर सवार होकर आये आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने एक युवक को लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल गांव जलीलपुर निवासी शाहरुख अहमद पुत्र कासिम व उसका एक साथी फईम अपनी बाइक से चांदपुर किसी कार्य से गया था, मस्जिद के समीप शाहरुख अपनी बाइक के पास खडा था, शाहरुख ने बताया कि 2 बाइकों पर सवार होकर आधा दर्जन युवक आए और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी, मारपीट कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
जलीलपुर से मौहम्मद शाहिद की रिपोर्ट।