चांदपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ प्रबोधन कार्यक्रम बहुत हर्षाेल्लास से मनाया गया, सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, सभी अतिथियों ने कॉमर्स लैब का उद्घाटन कर लैब का भ्रमण किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने सभी अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सभी बहनों ने मां की ममता व मातृत्व की परिभाषा को सभी के समक्ष सुंदर सुंदर कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में छोटी छोटी बहनों ने गीत व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य वक्ता विशोक ने वीर माताओं के त्याग व बलिदान से अवगत कराते हुए अपने पुत्र व पुत्रियों को एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रेरित किया, अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने सभी आगंतुकों का गरिमामयी उपस्थिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।