धामपुर के के एम इंटर कॉलेज में आपात काल की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, इस दौरान पुलिस प्रशासन, अग्निशमन, राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों की संयुक्त टीमों ने आपातकाल की स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। कॉलेज में भूंकप की स्थिति के दौरान उंचे भवन में फंसे स्कूली बच्चों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार किया, मॉक ड्रिल के उपरांत उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति के समय किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, धैर्य से काम लेते हुए खुद को और दूसरे लोगों को बचाने का प्रयास करना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट।