चांदपुर के रामलीला मैदान में दशहरा मेला किया गया आयोजित, इस दौरान रावण के पुतले का किया गया दहन। दरअसल चांदपुर नगर में कई दशकों से श्री राम सेवक मंडल द्वारा श्री रामलीला का मंचन होता आया है, लगभग 12 दिनों तक चलने वाली रामलीला में विजयादशमी के दिन राम रावण का घमासान युद्ध हुआ, जिसमें राम ने रावण की नाभि में अमृत कुंभ पर अग्निबाण छोडा, जो सीधे रावण की पुतले के पेट में जाकर लगा रावण का पुतला धू धू कर करके जलने लगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नितिन तेवतिया ने राम का अभिनय करने वाले पात्र के साथ तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता व उपाध्यक्ष अमित गोयल आदि ने संयुक्त रूप से अग्निबाण को छोडा जो सीधे जाकर रावण के पुतले में लगा जिससे पुतला जलकर राख हो गया। कार्यक्रम में कमेटी के मंत्री सुधीर अग्रवाल, मंत्री बृजेश कौशिक, जगत शर्मा, सौरभ अग्रवाल, रामदीन अग्रवाल, सरदार अच्छन सिंह, सुबोध गुप्ता, राजकुमार बंसल, राम अवतार बंसल, विपुल तायल, अनिल अग्रवाल, आशु गोयल, प्रिंस अग्रवाल, शिवम अग्रवाल आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे। इस वर्ष रामलीला में गत वर्ष की अपेक्षा काफी भीड रही, रामलीला मैदान में बच्चों के लिए खेल खिलौने, मिट्टी के बर्तन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सुंदर दुकानें सजी हुई थी, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।