चांदपुर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से जुम्मा नमाज व आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर पुलिस सतर्क रही, जुम्मे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया था, जुम्मे की नमाज से पहले शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला, पुलिस ने नागरिकों से शहर में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है साथ ही लोगों को सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा गया है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सहित भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा।
चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।