बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेम नगर और भोपुर के बीच देर रात एक कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, कार में बैठे लोगों ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई, धू धूकर जलती कार को देखकर ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई, ग्रामीणों की सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला प्रभूदयाल जहांगीराबाद निवासी वसीम के साथ उसका रिश्तेदार आस मौहम्मद निवासी सहारनपुर कार से जहांगीराबाद आ रहे थे, शॉर्ट सर्किट होने के कारण कार में आग लगने की जानकारी हुई है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझा दी गई है और घटना की जानकारी की जा रही है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।