अमरोहा में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन किया गया, इस दौड़ में महिला सिपाही और रिक्रूटों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और स्वयं भी इसमें शामिल हुए। यह दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई, जिसमें लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय की गई, दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली महिला सिपाहियों तथा रिक्रूटों को पुरस्कृत किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट।