लायंस क्लब बिजनौर सिटी द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के चिकित्सकों के सम्मान में एक सादे किन्तु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष पियूष कुमार की अध्यक्षता एवं सचिव प्रशांत कुमार गोयल के संचालन में उनके निवास कोठी अंटा घर, सिविल लाइन्स, बिजनौर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन ला0 सिद्धार्थ अग्रवाल तथा को-चेयरमैन ला0 निखिल गहलौत (एडवोकेट) रहे। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले अनेक चिकित्सकों को क्लब के सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डा0 अशोक चौधरी, डा0 आर0 के0 अग्रवाल, डा0 फरहान अहमद शम्सी, डा0 सी0 पी0 सिंह, डॉ0 अंशु सिंह, डा0 आशु आत्रे, डा0 नेहा फरहान, डा0 मदन मोहन अग्रवाल, डा0 योगेंद्र सिंह, डा0 साक्षी गोयल, डा0 शुभम अग्रवाल, डा0 नवनीत गर्ग, डा0 टी0 सी0 अग्रवाल तथा डा0 दानिश नसीमुद्दीन आदि शामिल रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य ला0 अरुण कुमार अग्रवाल, ला0 अचल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), ला0 जय वीर राठी, ला0 एस0 के0 बबली (एड0), ला0 आशीष जैन, ला0 अनुपम मोहन माथुर, ला0 पारस अग्रवाल, ला0 अरुण कुमार सिंह, ला0 जगदीश सचदेवा, ला0 सुभाष कुमार सहित एल एन एस क्लब की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, नीता अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), शोभा सिंह, अनीता राठी, मीनू गोयल, यशस्वी गोयल (एड0), जाह्नवी गोयल एवं सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट।