धामपुर शुगर मिल्स परिसर स्थित पुष्प निकेतन स्कूल द्वारा 20वें वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रियांजलि गोयल और गौरव गोयल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या रश्मि रेखा ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट अभिभावकों, अतिथियों और प्रबंध समिति के समक्ष प्रस्तुत की, नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाया कि राम के कर्मपथ पर चलकर ही हम आधुनिक युग की विकृतियों से उबर सकते हैं। कलयुगी रावण पर आधारित कविता ने दर्शकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर पुष्प निकेतन सीनियर म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति ने भी सबका मन मोह लिया, कार्यक्रम के समापन पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी गई, मुख्य अतिथि प्रियांजलि गोयल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि पुष्प निकेतन विद्यालय न केवल शिक्षा का मंदिर है, बल्कि संस्कार और सृजनशीलता का केंद्र भी है, गौरव गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि पुष्प निकेतन के विद्यार्थियों ने बहुत गहरी बात को, सरलता से राम एक विचार के माध्यम से समझाया, इन सभी की प्रतिभा में मुझे भविष्य के अच्छे संकेतों का अनुभव हो रहा है। अंत में प्रधानाचार्या रश्मि रेखा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र चौहान, पवन संगम, प्रेरणा, हिमांशी, पारुल, राजेंद्र, सुमित, राजेश, दीक्षा, भूपेंद्र, वरुण, विभोर भारद्वाज सहित संपूर्ण पुष्प निकेतन परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की। इस प्रकार दो दिनों तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव ने पुष्प निकेतन स्कूल की शिक्षा, संस्कृति और मूल्यों के उज्ज्वल संगम को पुनः स्थापित किया।
धामपुर से शरद राजवंशी की रिपोर्ट।