शनिवार, मई 3, 2025
होम ब्लॉग पेज 57

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श

0

रेहड़ में प्रदेश मंत्री भाजपा केदारनाथ जाते समय इमरतपुर मे भाजपा नेता के यहां कार्यकर्तओ से विचार विमर्श किया। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दरअसल, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी, बीसलपुर पीलीभीत गिरीश श्रीवास्तव केदारनाथ जा रहे थे। लेकिन नदियो में पानी आ जाने की सूचना पर रास्ते से ही वापस लौट गए। उन्होंने अपने कार्यक्रम से समय निकालकर गांव इमरतपुर में, कैलाश चौहान के आवास पर कार्यकर्ताेओ को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकाल में जितना काम हुआ है, उतना पिछले सत्तर सालो में नही हुआ। कहा कि सभी कार्यकर्ता तन, मन, धन से चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। इस अवसर पर राजदेव शास्त्री। महेश कुमार। कपिल कुमार। महिपाल सिंह। जयहिंद सिंह। प्रवेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नहटौर में बरसात के चलते मुख्य मार्गों पर भरा पानी

नहटौर में बरसात के चलते पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से मोहल्ला ईदगाह, तकया गढ़ी व कब्रस्तान मे पानी भरा हुआ है। इस के अतिरिक्त लोगो के घरों मे भी पानी भरा हुआ है। पालिका चेयरपर्सन से सम्पर्क करने पर कोई संपर्क नही हो पा रहा है। नगरपालिका के ई ओ से सम्पर्क करने पर बताया कि समस्या बड़ी है। जिसका समाधान निकालने में समय लगेगा।

चारपाई पर पड़ा मिला महिला का शव, एक कॉल पर दिल्ली से घर पहुंचा घबराया बेटा

झालू के गांव खारी निवासी एक महिला का, बंद पड़े मकान में संदिग्ध अवस्था में क्षत विक्षित शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
दरअसल, गांव खारी निवासी जरीना खातून अपने घर पर अकेली रहती थी। उसका बड़ा पुत्र मोहम्मद यूनुस दिल्ली व छोटा पुत्र मौहम्मद सद्दाम पूना में रहकर काम करते है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल जागरण का किया गया आयोजन

चांदपुर नगर के समीप ग्राम स्याऊ स्थित सिद्ध झारखंडी शिव मंदिर पर, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायको ने शिव भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य यजमान डॉ आकाश दंत रोग विशेषज्ञ सह परिवार एवं उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी रहे। नगर के विद्वान पुरोहित विकास कुमार शर्मा द्वारा जागरण से पूर्व विधि विधान के साथ शिव पूजन कराया गया। पंडित विकास कुमार शर्मा ने भगवान शिव का मुख्य यजमान डॉ आकाश कुमार एवं चांदपुर की उप जिलाधिकारी रितु रानी से भगवान शिव को बिल्व पत्र। भांग पत्र। धतूरा। फल के साथ ऋतु फल भी अर्पित कराये। पंडित जी द्वारा भगवान शंकर का सुंदर श्रृंगार कराया गया। इसके बाद भव्य रूप में शिव आरती उतारी गई। शिव पूजन एवं श्रृंगार के बाद सभी भक्तजन जागरण स्थल पर पहुंचे। जहां पर मुख्य यजमान डॉक्टर आकाश कुमार अग्रवाल एवं उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी ने संयुक्त रूप से ज्योत प्रकट की। ज्योत प्रज्ज्वलित होने के बाद जागरण आरंभ हुआ। प्रसिद्ध गायकों ने भगवान शंकर के सुंदर भजनों का गायन किया। उप जिलाधिकारी रितु रानी ने काफी समय तक शिव भक्तों के बीच बैठकर जागरण में सुंदर उसुंदर भजनों का आनंद लिया। मंदिर समिति के रायबहादुर आर्य व वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह एडवोकेट आदि, ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से जागरण में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था कराई गई थी।

पुलिस ने भतीजे की हत्या करने वाला आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार #bijnor_news #afzalgarhnews

अफज़लगढ़ के गांव अभयराजपुर में गांव के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी मृतक के सगे चाचा को गिरफ्तार किया है। और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के जनपदों में लगातार हो रही बरसात के बाद बाढ़ के हालात हुऐ पैदा

0

उत्तर प्रदेश के जनपदों में जहां लगातार हो रही बरसात के बाद बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर रहे हैं। उसी कड़ी में बजनौर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 63 करोड़ रुपये जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्वीकृत किए गए हैं जिसको लेकर प्रभारी मंत्री द्वारा अधिकारियों को स्वीकृत की गई, राशि को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांध व पुल सहित परियोजनाओं में उपयोग करने के निर्देश दिए गए। जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विकास हो सके और बाढ़ से ग्रस्त लोगों को राहत पहुंच सके। वहीं दूसरी ओर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान, गुस्साए ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल का विरोध करते हुए। नारे बाजी की और अपनी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना है, कि रावली से लेकर बालावाली तक हर साल बरसात के दिनों में बाढ़ आने से उनके मकान बह जाते हैं। तीन बार पूरे गांव को दोबारा बसाया गया लेकिन प्रशासन द्वारा कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्टड्स की जगह पत्थर लगाए जाने की माँग की।

बकरी चराने के लिए गए बच्चों के साथ हुआ ऐसा जिसे देखकर उड़ जाएंगे होश

संभल के बहजोई निवासी तीन बच्चे विशाल, श्याम और सुब्हान अपनी बकरियां चराने के लिए गए थे। तीनों बच्चे जंगल में तलाब नुमा बने एक गहरे गड्ढे के निकट पहुंच गए। जहां विशाल का पैर चिकनी मिट्टी पर पड़ने से फिसल गया, और वह गड्ढे में गिर गया। विशाल को पानी में डूबता देख सुब्हान ने छलांग लगा दी। सुब्हान ने विशाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर के बाद दोनों एक साथ डूबने लगे। श्याम ने दोनों साथियों को डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के शोर शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण तालाब नुमा गड्ढे की ओर दौड़े, सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बमुश्किल गड्ढे से बच्चों को बाहर निकाला। आनन फानन में बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशाल और सुब्हान की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चों की मौत की खबर, जब गांव पहुंची तो गांव में सन्नाटा पसर गया। उप जिलाधिकारी चंदौसी संदीप वर्मा ने बताया, कि गहरे पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हुई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर, पीएम को भेजा गया। मौके पर लेखपाल एवं कानूनगो को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर जो भी इसके लिए दोषी होगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के नाम जारी पौध अन्यत्र ले जाए जाने पर किसानों ने किया जमकर हंगामा

चांदपुर नगर पालिका के नाम जारी पौध अन्यत्र ले जाए जाने पर, किसानों ने चांदपुर के रेंजर कार्यालय पर किया जमकर हंगामा। रेंजर ने लिखा ई ओ चांदपुर को पत्र।
दरअसल, वन विभाग के रेंजर कार्यालय चांदपुर पर उस समय माहौल खराब हो गया। जब अरविंद सिंह ब्लाक महासचिव भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने, नगर पालिका चांदपुर के नाम जारी पौध जलीलपुर ब्लॉक की ओर ले जाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

परचून की दुकान में हुई हजारों रुपए की चोरी

0

अफज़लगढ़ के नवाबपुरा में परचून की दुकान में हुई चोरी। जिसमे चोरो ने कई हजार रुपये का चुराया समान।
दरअसल, ग्राम चकफेरी के निवासी डालचंद सिंह पुत्र जसराम सिंह जिनकी परचून की दुकान नवाबपुरा चोराहे पर है, देर रात चोरी हो गई। जिसमें कुछ केश पैसे थे 6500 रुपये सहित आदि दुकान का समान चोरी हो गया।

घर से निकले युवक का मंदिर में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

अफज़लगढ़ क्षेत्र के ग्राम में घर से निकले युवक का शव, गांव के ही मंदिर परिसर में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
दरअसल, थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम अभय राजपुर निवासी, राधेश्याम के 22 वर्षीय पुत्र गौरव का शव गांव में ही स्थित कुटी मंदिर में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि, देर रात ग्राम निवासी एक व्यक्ति उनके पुत्र गौरव को घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव ग्राम स्थित कुटी मंदिर पर पड़ा मिला। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने गांव के ही 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए, उनके विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अफज़लगढ़ थाना अध्यक्ष हम्बीर सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया की, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने घटनास्थल का मुआयना किया, एवं परिजनों को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही।