भाजपा प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श

0
40

रेहड़ में प्रदेश मंत्री भाजपा केदारनाथ जाते समय इमरतपुर मे भाजपा नेता के यहां कार्यकर्तओ से विचार विमर्श किया। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दरअसल, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी, बीसलपुर पीलीभीत गिरीश श्रीवास्तव केदारनाथ जा रहे थे। लेकिन नदियो में पानी आ जाने की सूचना पर रास्ते से ही वापस लौट गए। उन्होंने अपने कार्यक्रम से समय निकालकर गांव इमरतपुर में, कैलाश चौहान के आवास पर कार्यकर्ताेओ को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकाल में जितना काम हुआ है, उतना पिछले सत्तर सालो में नही हुआ। कहा कि सभी कार्यकर्ता तन, मन, धन से चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। इस अवसर पर राजदेव शास्त्री। महेश कुमार। कपिल कुमार। महिपाल सिंह। जयहिंद सिंह। प्रवेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।