महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल जागरण का किया गया आयोजन

0
11

चांदपुर नगर के समीप ग्राम स्याऊ स्थित सिद्ध झारखंडी शिव मंदिर पर, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायको ने शिव भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य यजमान डॉ आकाश दंत रोग विशेषज्ञ सह परिवार एवं उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी रहे। नगर के विद्वान पुरोहित विकास कुमार शर्मा द्वारा जागरण से पूर्व विधि विधान के साथ शिव पूजन कराया गया। पंडित विकास कुमार शर्मा ने भगवान शिव का मुख्य यजमान डॉ आकाश कुमार एवं चांदपुर की उप जिलाधिकारी रितु रानी से भगवान शिव को बिल्व पत्र। भांग पत्र। धतूरा। फल के साथ ऋतु फल भी अर्पित कराये। पंडित जी द्वारा भगवान शंकर का सुंदर श्रृंगार कराया गया। इसके बाद भव्य रूप में शिव आरती उतारी गई। शिव पूजन एवं श्रृंगार के बाद सभी भक्तजन जागरण स्थल पर पहुंचे। जहां पर मुख्य यजमान डॉक्टर आकाश कुमार अग्रवाल एवं उप जिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी ने संयुक्त रूप से ज्योत प्रकट की। ज्योत प्रज्ज्वलित होने के बाद जागरण आरंभ हुआ। प्रसिद्ध गायकों ने भगवान शंकर के सुंदर भजनों का गायन किया। उप जिलाधिकारी रितु रानी ने काफी समय तक शिव भक्तों के बीच बैठकर जागरण में सुंदर उसुंदर भजनों का आनंद लिया। मंदिर समिति के रायबहादुर आर्य व वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह एडवोकेट आदि, ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से जागरण में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था कराई गई थी।