शुक्रवार, अप्रैल 25, 2025
होम ब्लॉग पेज 56

आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर तैयारी शुरू

आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के, बिजनौर आगमन को देखते हुए, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज द्वारा, जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ, विदुर कुटी क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदुर कुटी आगमन को लेकर, विदुर कुटी पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने, पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ चांदपुर सरबम सिंह, शहर कोतवाल जीत सिंह के साथ निर्माणाधीन हेलीपैड वानप्रस्था आश्रम, विदुर कुटी मंदिर तथा जनसभा को संबोधित करने हेतु बनाए जा रहे। मंच का निरीक्षण कर सुरक्षा यातायात तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने बाले, जनसमूह के बारे में जानकारी लेते हुए, आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्योहारा में चारा लेने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

स्योहारा मे बढ़ता जल स्तर हर रोज, कहीं न कहीं अपना प्रकोप फैला रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद में, उस समय अफरा तफरी मच गई, जब चारा लेने गए एक गुवक की, नदी में डूबने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीनाबाद निवासी देवेन्द्र, पुत्र यशपाल पशुओं का चारा लेने जंगल गया था, कि गांव की सीमा से बह रही, रामगंगा नदी को पार करते समय, देवेंद्र नदी में डूब गया, सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने, कड़ी मशक्कत के बाद, देवेंद्र को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी, मौत हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

राजपूत समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन

0

बिजनौर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले। राजपूत समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई, कि सामान्य जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस के लिए घोषित, आरक्षण को आगामी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, और अन्य सरकारी भर्तियों में ओबीसी, आरक्षण की भांति प्रभावी बनाया जाए। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले। अपनी 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, जिला प्रशासन को सौंपा गया। और अपनी सभी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की गई।

कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन

बिजनौर कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। मासिक पंचायत के बाद एक ज्ञापन जिला अधिकारी बिजनौर को सौंपा गया। जिसमे नारायणपुर खादर निवासी कासम को न्याय दिलाने जाने की प्रशासन से मांग की गई। दिए ज्ञापन में जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने बताया कि। कासम ने अपने घर की जमीन बेचकर गांव के ही एक व्यक्ति अख्तर से 4 लाख 50 हजार रुपये में जमीन खरीदकर घर बनाया था। लेकिन उस समय अख्तर ने उस जमीन का बैनामा नहीं किया था। और अब जब कासम अपने मकान में रहने ल गा तो। अख्तर ने बैनामा करने से मना कर दिया। कासम ने बहुत बार प्रशासन से भी इस सम्बन्ध में न्याय की गुहार लगायी है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। जिसे लेकर कासम को न्याय दिलाने के लिए भाकियू. लोकशक्ति के बैनर तले। ग्राम नारायणपुर खादर में पिछले दस दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा हैं। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक कासम को न्याय नहीं मिलेगा। तब तक धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। और यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

गुरुकुल आश्रम में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे छोटे बच्चे

0

बिजनौर जिले की चांदपुर तहसील के ब्लॉक जलीलपुर में महर्षि दयानंद गुरुकुल काव्य सेवा संस्थान एक ऐसा संस्थान है। जिसमें छोटे बच्चों को रखकर आश्रम पद्धति से शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। गुरुकुल के आचार्य राम मुनि आर्य वानप्रस्धी द्वारा जानकारी देते हुए बताया। कि आश्रम में यज्ञ हवन संध्या दोनों समय प्रातरू एवं सायं काल में आयोजित किए जाते हैं। गुरुकुल मे 7 से 15 वर्ष आयु के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे वही रहकर। संस्कृत का अध्ययन तथा वेद मंत्रों का वाचन करने का अभ्यास कर रहे है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि। इन बच्चों के लिए गुरुकुल की ओर से कपड़े ,पुस्तक भोजन के साथ दैनिक उपयोग की सभी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में लोग अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए बच्चों को हर विषय की शिक्षा देने का संकल्प है। गुरुकुल परिसर के एक हिस्से मे डीपीएस नाम से हाई स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के गांव के बच्चे कक्षा एक से कक्षा 10 तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गुरुकुल के आचार्य राम मुनि ने अनाथ बच्चों की सेवा के लिए समाजसेवी परिवारों से आगे आने की अपील की है।

वन क्षेत्र से निकलकर धान के खेत में दलदल में फंसा हाथी

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला इलाके मे। देर रात एक हाथी वन क्षेत्र से निकलकर एक धान के खेत में दलदल में फंस गया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर गए तो। हाथी को धान के खेत मे फंसा देखकर किसानों के होश उड़ गए। हाथी के फंसे होने की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में पहुंची। तो काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। डरे हुए किसानो ने हाथी के फंसे होने की सूचना। वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम। रस्सी बांधकर हाथी को दलदल से निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। हालाकि काफी मशक्कत के बाद भी हाथी को दलदल से नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है वहीं इस मामले में मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि एक धान के खेत में हाथी फंसा हुआ है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर है। हाथी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बकरी चराने गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

रेहड़ के कासमपुरगढ़ी निवासी एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। भेड़ बकरिया चराने गया था युवक।
दरअसल, कासमपुरगढ़ी निवासी बसन्त कुमार 38 वर्ष पुत्र, विजयपाल सिंह अपने साथी नरेश निवासी सीरवासुचंद के साथ भेड़ बकरिया चराने, रेहड़ थाना क्षेत्र के खैराबाद आया था। परिजनों के अनुसार बसन्त नदी में नहाने के लिए उतर गया। अचानक बसन्त नदी के गहरे कुंड में चला गया। नरेश के शोर मचाने पर खेतो मे काम कर रहे लोगो ने, बंसत को बामुश्किल गढ्ढे से निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लगभग आठ साल पूर्व भी बसन्त के एक भाई की नदी में डूब जाने से मौत हो गई थी। उधर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया, कि परिजनों ने शव का पीएम कराने से इनकार कर दिया है। षव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मुरादाबाद में पति पत्नी को रोडवेज बस ने कुचला

जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। दरअसल, कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर का रहने वाला सुभाष अपनी पत्नी रीता के साथ, बाइक से अपनी बहन के घर, कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हरियाना गया था। वहां से पति पत्नी बाइक द्वारा घर वापस गोविंदनगर लौट रहे थे, कि कुंदरकी थाना क्षेत्र में ही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था, कि बाइक सवार दंपत्ति उछल कर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में पड़े दंपत्ति को, उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दंपत्ति को देखते ही मृत घोषित कर दिया, और उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सुभाष और उसकी पत्नी रीता की सड़क हादसे में मौत की जानकारी जब, उनके परिवार को लगी तो परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंच गए। वही पुलिस ने दंपत्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कांवरियों पर थानाध्यक्ष व भाजपा नेताओं ने की पुष्प वर्षा

0

शेरकोट में श्रावण मास में हरिद्वार से जल लेकर आते कांवरियों पर, थाना अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावन मास के महीने पर शिव भक्त हरिद्वार से जल लाते हैं, और अपनी यात्रा प्रस्थान करते हैं। तथा शिव भक्त अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार नंगे पैर एवं पैदल अपने कंधे पर कावर रखकर यात्रा करते हैं। वहीं मनोकामना मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जहां शिव भक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। एनएच 74 हाईवे स्थित मनोकामना मंदिर परिसर मैं श्रवण मास के शुभ अवसर पर ठाकुर कंुवार संजय गहलोत। विकास कुमार दत्त एवं कक्की भैया। बिट्टू चौहान और शेरकोट थाना प्रभारी किरनपाल सिंह। शेरकोट सुभाष चंद्र बोस चौकी प्रभारी, बबलू सिंह का भी भंडारे में योगदान रहा है। भंडारे में मनोकामना मंदिर के पुजारी चंद्रभान गिरी। भाजपा नेता अंचल चौहान। कामेश्वर राजपूत। मास्टर विजय वर्मा। रिंकू वर्मा। सुमित वर्मा। पुनीत वर्मा। अमित गुप्ता। नितिन सैनी। दिनेश सैनी। रणजीत सिंह दारा। प्रदीप कुमार यादव। नवनीत राजपूत आदि उपस्थित रहे।