वन क्षेत्र से निकलकर धान के खेत में दलदल में फंसा हाथी

0
131

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला इलाके मे। देर रात एक हाथी वन क्षेत्र से निकलकर एक धान के खेत में दलदल में फंस गया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर गए तो। हाथी को धान के खेत मे फंसा देखकर किसानों के होश उड़ गए। हाथी के फंसे होने की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में पहुंची। तो काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। डरे हुए किसानो ने हाथी के फंसे होने की सूचना। वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम। रस्सी बांधकर हाथी को दलदल से निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। हालाकि काफी मशक्कत के बाद भी हाथी को दलदल से नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है वहीं इस मामले में मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि एक धान के खेत में हाथी फंसा हुआ है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर है। हाथी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।