कांवरियों पर थानाध्यक्ष व भाजपा नेताओं ने की पुष्प वर्षा

0
22

शेरकोट में श्रावण मास में हरिद्वार से जल लेकर आते कांवरियों पर, थाना अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावन मास के महीने पर शिव भक्त हरिद्वार से जल लाते हैं, और अपनी यात्रा प्रस्थान करते हैं। तथा शिव भक्त अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार नंगे पैर एवं पैदल अपने कंधे पर कावर रखकर यात्रा करते हैं। वहीं मनोकामना मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जहां शिव भक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। एनएच 74 हाईवे स्थित मनोकामना मंदिर परिसर मैं श्रवण मास के शुभ अवसर पर ठाकुर कंुवार संजय गहलोत। विकास कुमार दत्त एवं कक्की भैया। बिट्टू चौहान और शेरकोट थाना प्रभारी किरनपाल सिंह। शेरकोट सुभाष चंद्र बोस चौकी प्रभारी, बबलू सिंह का भी भंडारे में योगदान रहा है। भंडारे में मनोकामना मंदिर के पुजारी चंद्रभान गिरी। भाजपा नेता अंचल चौहान। कामेश्वर राजपूत। मास्टर विजय वर्मा। रिंकू वर्मा। सुमित वर्मा। पुनीत वर्मा। अमित गुप्ता। नितिन सैनी। दिनेश सैनी। रणजीत सिंह दारा। प्रदीप कुमार यादव। नवनीत राजपूत आदि उपस्थित रहे।