गुरुकुल आश्रम में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे छोटे बच्चे

0
58

बिजनौर जिले की चांदपुर तहसील के ब्लॉक जलीलपुर में महर्षि दयानंद गुरुकुल काव्य सेवा संस्थान एक ऐसा संस्थान है। जिसमें छोटे बच्चों को रखकर आश्रम पद्धति से शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। गुरुकुल के आचार्य राम मुनि आर्य वानप्रस्धी द्वारा जानकारी देते हुए बताया। कि आश्रम में यज्ञ हवन संध्या दोनों समय प्रातरू एवं सायं काल में आयोजित किए जाते हैं। गुरुकुल मे 7 से 15 वर्ष आयु के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे वही रहकर। संस्कृत का अध्ययन तथा वेद मंत्रों का वाचन करने का अभ्यास कर रहे है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि। इन बच्चों के लिए गुरुकुल की ओर से कपड़े ,पुस्तक भोजन के साथ दैनिक उपयोग की सभी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में लोग अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए बच्चों को हर विषय की शिक्षा देने का संकल्प है। गुरुकुल परिसर के एक हिस्से मे डीपीएस नाम से हाई स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के गांव के बच्चे कक्षा एक से कक्षा 10 तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गुरुकुल के आचार्य राम मुनि ने अनाथ बच्चों की सेवा के लिए समाजसेवी परिवारों से आगे आने की अपील की है।

Leave a Reply