बिजनौर के स्योहारा में एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है, घटना नूरपुर थाना क्षेत्र के पोटा पोटी गांव की है, जहां गांव के निवासी ब्रह्मपाल सिंह के 12 वर्षीय राघव को तेज बुखार के चलते शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ब्लड टेस्ट में प्लेटलेट्स की संख्या कम पाए जाने पर दोपहर 12ः30 बजे मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाई, सुबह 4 बजे तक मरीज की स्थिति सामान्य बताई गई, लेकिन रविवार सुबह करीब 10 बजे राघव की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही राघव की मौत हो गई, इसके बाद गुस्साए परिजनों ने देर शाम अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया, उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल के डॉ. एच.एस. कालरा का कहना है कि मरीज की हालत सुधर रही थी, लेकिन परिजनों के कहने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
ब्युरो रिपोर्ट।