बुलंदशहर में एक महिला ने पति से नाराज होकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शादी के 7 साल बाद भी संतान न होने पर पति द्वारा दूसरी शादी करने से दंपत्ति के बीच विवाद चल रहा था, महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी, संतान न होने के चलते पति ने 7 साल पहले दूसरी शादी की थी। दरअसल बुलंदशहर के कोतवाली देहात के किदवई नगर निवासी इमरान अंसारी की 10 साल पहले रिहाना के साथ शादी हुई थी, शादी के बाद रिहाना के कोई संतान नहीं हुई तो इमरान अंसारी ने दूसरी शादी कर ली, पति के दूसरी शादी के बाद से ही इमरान और रिहाना के बीच विवाद चलता आ रहा है, विवाद के चलते गुस्से में आकर रिहाना घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची और छलांग लगाने के लिए दीवार पर खडी हो गई, इस दौरान शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और रिहाना को समझाने लगे, पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया, इसके बावजूद रिहाना ने छलांग लगा दी, कूदने के बाद लोगों ने उसे पकडने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नीचे सीसी रोड पर आकर गिरी, महिला गिरकर घायल हो गई, गंभीर रूप से घायल रिहाना को पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। महिला का सिर फट गया है, उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हुए हैं, उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है, महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।