बुलंदशहर के इंटर कॉलेज के मैदान में छात्रों के 2 गुटों के बिच मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे गुट के 2 छात्रों को बुरी तरह घायल कर दिया, घटना के बाद घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मामले में जांच शुरू करदी है। दरअसल बुलंदशहर के एक स्कूल के मैदान में छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद एक गुट के छात्रों ने लोहे के पंच, लात घूसे, डंडे आदि से दूसरे गुट के दो तीन छात्रों पर हमला कर दिया, दो छात्रों को बुरी तरह मारा पीटा, जिसमें उनके सिर फट गए और वह लहूलुहान हो गए, घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे, इसके बाद आरोपी छात्र फरार हो गए, दोनों घायल छात्रों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।