बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत विवेक कॉलेज बिजनौर में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय धर्मनगरी बिजनौर की छात्राओं ने बाल विवाह की थीम पर नुक्कड नाटक कर सन्देश दिया कि कम उम्र में बालिकाओं का विवाह करना एक अभिशाप है, आज समाज में बदलाव की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जादूगर द्वारा जादू शो के माध्यम से शासकीय योजना एवं कार्य कर्मों की जानकारी उपलब्ध कराई गई, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की जिलाधिकारी एवं अन्य महिला अधिकारियों द्वारा महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया गया, इसके अलावा महिला कल्याण विभाग द्वारा बालिकाओं के साथ विधिक जागरूकता अभियान के तहत आयोजन कर महिलाओं वाले गांव एवं बच्चों के अधिकारों एवं कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के विषय में और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वलांबन एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सौरभ सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी व आईसीडीएस विभाग, एनआरअलएम विभाग, हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम, वन स्टॉप सेंटर टीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।